Press Network of India

सुरंग निर्माण में शामिल कंपनी में हमारी कोई भागीदारी नहीं : अडानी समूह

0 59

पीएनआई 

उद्योगपति गौतम अडानी के समूह ने आज यह स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग के निर्माण में उनकी कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष भागीदारी नहीं है. अडानी समूह के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में समूह का कोई स्वामित्व या हिस्सेदारी नहीं है. उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया के एक हिस्से में सिलक्यारा सुरंग के निर्माण में अडानी समूह के शामिल होने का संदेह जताया गया है.प्रवक्ता ने कहा, हम स्पष्ट करते हैं कि अडानी समूह या उसकी किसी अनुषंगी कंपनी की सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है. हम यह भी स्पष्ट करते हैं कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में हमारी कोई हिस्सेदारी नहीं है. अडानी समूह ने उसका नाम इस हादसे से जोड़े जाने की कड़ी निंदा की और कहा, इस समय हमारी संवेदनाएं फंसे हुए मजदूरों तथा उनके परिवारों के साथ हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.